Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

हैदराबाद में बनाई गई 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर झांकी, भारत की सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक

Ganesh Chaturthi: तेलंगाना के हैदराबाद शहर में त्योहारी सीजन के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित एक अनोखी थीम वाली झांकी लोगों को आकर्षित कर रही है। काचीगुडा के चप्पल बाजार में गणेश उत्सव के लिए इस झांकी को रखा गया है। इसमें एक बख्तरबंद मिसाइल लॉन्चर पर भगवान गणेश की विशाल मूर्ति बनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना की वर्दी में उस बख्तरबंद मिसाइल लॉन्चर को चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

आयोजकों का कहना है कि ये झांकी भारत की सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। काचीगुडा के चप्पल बाजार में गणेश चतुर्थी को देखते हुए भव्य सजावट की गई है। इसी भव्यता लोगों को आकर्षित कर रही है। काफी संख्या में लोग यहां पूजा करने आ रहे हैं और देशभक्ति के साथ आस्था के इस मिश्रण वाली मूर्ति की सराहना कर रहे हैं।