Breaking News

जंतर-मंतर विवाद , रुचिका सिंह अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत     |   केंद्र सरकार ने गृह सचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल अगस्त 2027 तक बढ़ाया     |   यूपी के शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही भी घायल     |   Instagram पर आपत्तिजनक बाल यौन शोषण सामग्री मामले में NHRC ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तलब किया     |   सदन में समाजवादी पार्टी ने चर्चा नहीं होने दी: योगी आदित्यनाथ     |  

तेलंगाना में TRS और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया: अमित शाह

तेलंगाना के सिद्दीपेट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि TRS और कांग्रेस दोनों ने यहां पर भ्रष्टाचार किया है। इतने कम समय में कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्ली का ATM बना कर रख दिया। TRS और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं।

TRS और कांग्रेस दोनों तेलंगाना विमोचन दिवस इसलिए नहीं मनाते हैं क्योंकि वे मजलिस से डरते हैं। भाजपा ने तय किया है कि हम 17 सितंबर को तेलंगाना विमोचन दिवस मनाएंगे। TRS और कांग्रेस ने यहां जो मुस्लिम आरक्षण किया है, उसे समाप्त करके SC, ST और OBC को आरक्षण देने का काम बीजेपी करेगी।