Breaking News

उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |   हज यात्रियों की मौत पर बोले किरेन रिजिजू- सरकार की कोई लापरवाही नहीं     |   नारी शक्ति वंदन एक्ट पर विशेष सत्र के लिए CM ने नहीं दिया समय: बाबूलाल मरांडी     |   बिहार चुनाव 2025 मतगणना: नबीनगर विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार चेतन आनंद पीछे     |   'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |  

स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया बवाली बयान

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कासगंज में कहा कि कारसेवकों पर जो गोली चलाई गई थी वो सही फैसला था. तत्कालीन यूपी सरकार का बचाव करते हुए सपा नेता ने कहा कि अमन चैन कायम रखने के लिए यूपी सरकार ने अपना फर्ज अदा किया था. वहीं, उन्होंने राम मंदिर के निर्माण को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण देश की सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है, न कि भाजपा सरकार आदेश पर. भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण का लाभ उठाना चाहती है. बीजेपी असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है. मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सपा नेता ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है, शिक्षा का प्राइवेटाइजेशन हो रहा है, महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है.