Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सूर्यकुमार पत्नी के साथ पहुंचे उडुपी मंदिर, टी20 विश्व कप जीतने पर की विशेष पूजा

भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पत्नी दिविशा शेट्टी के साथ मंगलवार को उडुपी जिले के कापू मारिगुडी मंदिर गए और टी20 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर विशेष पूजा की। सूर्यकुमार और दिविशा सोमवार को मेंगलुरू पहुंचे थे। उन्होंने हवाई अड्डे पर ही केक काटकर अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाई। 

दिविशा मूल रूप से दक्षिण कन्नड़ के तटीय इलाके की रहने वाली हैं। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार दिविशा ने भारत के टी20 विश्व कप जीतने पर अपने पति के साथ कापू मारिगुडी मंदिर जाने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार और दिविशा ने देवी कापू मरियम्मा को चमेली के फूलों की माला चढ़ाई और परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान दिविशा को मंदिर में तुलु भाषा में बात करते देखा गया। 

सूर्यकुमार ने तुलु में भी बोलने की कोशिश की, जिससे मंदिर के अधिकारियों को ताज्जुब हुआ। अधिकारियों ने सूर्यकुमार को मंदिर के इतिहास के बारे में भी बताया, जो इस इलाके के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। 

भारतीय बल्लेबाज को इस दौरान हावेरी जिले में बन रही कापू मरियाम्मा मंदिर की भी जानकारी दी। नये मंदिर को करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि ‘गर्भगुड़ी’, ‘उचंगी गुड़ी’ और ‘सत्तुपौली’ का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है।