Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

रसोई में गैस की झंझट खत्म करेगा सूर्य नूतन

कितना अच्छा हो कि रसोई में गैस की जरूरत ही न हो। इंडियन ऑयल कंपनी ने ऐसा ही चूल्हा बनाया है जिसमें गैस की जरूरत नहीं होगी। इसे धूप में एक बार चार्ज करेंगे तो इस पर 24 घंटे तक भोजन बनाया जा सकेगा।

यूपीसीएल और उरेडा की ओर से दून में सोमवार से शुरू हुए सौर कौथिग में नए चूल्हे ‘सूर्य नूतन इनडोर सोलर कूकिंग सिस्टम’ के लिए कौतूहल नजर आया। प्रदेश के पहले दो दिवसीय सौर मेले में विभिन्न कंपनियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए। कई कंपनियों के सोलर वाटर हीटर, सोलर लैंप, सोलर इन्वर्टर को लेकर उपभोक्ता में आकर्षण नजर आया। इन सभी के बीच इंडियन ऑयल के सूर्य नूतन सोलर चूल्हे का निर्माण कर रही कंपनी ई-शार्प के प्रतिनिधि भी पहुंचे।