Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

भीषण गर्मी का कहर, दोगुने हुए सब्जियों के दाम

तेज गर्मी के साथ-साथ लोग महंगाई से भी परेशान हैं. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मई महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर 15 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. जहां अप्रैल में महंगाई दर 1.26 फीसदी थी. वहीं मई में ये बढ़कर 2.61 फीसदी हो गई है. इससे पहले फरवरी 2023 में महंगाई दर 3.85 फीसदी थी.

वहीं मई में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर भी 10 महीने के उच्चतम स्तर 9.82 फीसदी पर पहुंच गई. साथ ही सब्जियों की महंगाई दर 32.42 फीसदी रही, जो अप्रैल में 23.60 फीसदी थी. इसके अलावा प्याज की महंगाई दर 58.05 फीसदी रही, जबकि आलू की महंगाई दर 64.05 फीसदी रही। यही नहीं मई में दालों की महंगाई दर भी 21.95 फीसदी रही, जो कि अपने उच्च स्तर पर है.