Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Rajasthan: कुछ हिस्सों में मार्च के महीने में गर्मी जैसे हालात, जैसलमेर में येलो अलर्ट जारी

Rajasthan: वसंत ऋतु में राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में सीमा से सटा हुआ जैसलमेर जिला है। लू की आशंका को देखते हुए यहां सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वीओ: भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और घर से बाहर निकलते समय जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा पहुंच सकता है।