Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

सुखबीर सिंह बादल फिर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष चुने गए

पंजाब के अमृतसर में आयोजित की गई शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के प्रतिनिधियों की बैठक में सुखबीर सिंह बादल को फिर से पार्टी अध्यक्ष चुना गया।

बादल के नाम का प्रस्ताव पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने रखा, जबकि पार्टी नेता परमजीत सिंह सरना ने इसका समर्थन किया।

शिरोमणि अकाली दल के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक श्री दरबार साहिब परिसर में तेजा सिंह समुंदरी हॉल में आयोजित की गई।

बादल की पत्नी और बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, दलजीत सिंह चीमा, वरिष्ठ नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

बादल ने पिछले साल 16 नवंबर पार्टी अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था, जब उन्हें 2007 से 2017 तक शिअद और उसकी सरकार द्वारा की गई ‘‘गलतियों’’ के लिए अकाल तख्त द्वारा ‘तनखैया’ (धार्मिक कदाचार का दोषी) घोषित किया गया था।

जनवरी में पार्टी की कार्यसमिति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। बाद में एसएडी ने नया सदस्यता अभियान शुरू किया।