Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

भारी बारिश के बाद कुल्लू में अचानक बाढ़, घरों में घुसा मलबा, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बारिश की वजह से बुधवार तड़के जिला मुख्यालय के पास शास्त्री नगर में अचानक बाढ़ आ गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा और मलबा कई घरों में घुस गया।

लगातार हो रही बारिश की वजह से भूस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुल्लू और बंजार उप-मंडलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है।