Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, अधर में लटका शिक्षकों-छात्रों का भविष्य

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के रियासी में श्री माता वैष्णो देवी चिकित्सा उत्कृष्टता संस्थान को एमबीबीएस पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति रद्द कर दी गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मंगलवार को ये कदम उठाया। आयोग ने दो जनवरी को अचानक निरीक्षण किया। पाया गया कि संस्थान में न्यूनतम मानक पूरे नहीं किए जा रहे हैं। इसके बाद मान्यता रद्द कर दी गई।

आयोग ने भरोसा दिया है कि 2025-26 बैच के सभी छात्रों को केंद्र शासित प्रदेश के दूसरे मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में समायोजित किया जाएगा। कॉलेज शुरू होने के कुछ ही महीने बाद ये फैसका किया गया है। इससे छात्रों और शिक्षकों को अपने भविष्य की चिंता है।

संस्थान के खिलाफ बीजेपी समर्थित दक्षिणपंथी संगठनों की संघर्ष समिति हफ्तों से प्रदर्शन कर रही थी। इसके बाद ये कदम उठाया गया। संघर्ष समिति कश्मीर के 42 मुस्लिम छात्रों, सात हिंदू छात्रों और एक सिख छात्र के मौजूदा बैच का दाखिला रद्द करने की मांग कर रही थी।

समिति कॉलेज पर मौजूदा योग्यता-आधारित सूची को रद्द करने और सभी सीटें सिर्फ हिंदू छात्रों के लिए आरक्षित करने का दबाव डाल रही थी। नाम न छापने की शर्त पर शिक्षकों ने संस्थान का बचाव किया और इसे केंद्र शासित प्रदेश के सबसे बेहतरीन संस्थानों में एक बताया। मेडिकल कॉलेज की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।