गुजरात में 10वीं की बोर्ड के रिजल्ट आने के बाद जहां एक परिवार खुशियां मना रहा था कि उनकी बेटी ने टॉप किया है. तो वहीं, चार दिन बाद उनकी ये खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील गईं जब उसी बेटी की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई. मृतका का नाम हीर घेटिया था, जो महज 15 साल की थी. वह मोरबी की रहने वाली थी. उसका एक महीने पहले ही ब्रेन हेमरेज का ऑपरेशन हुआ था. लेकिन जिस दिन छात्रा का रिजल्ट आया, उसके चार दिन बाद उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ी और देखते ही देखते परिवार के सामने उसने दम तोड़ दिया.