Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

जबलपुर में हॉस्टल में खराब खाना खाने से छात्र की मौत, हॉस्टल वार्डन गिरफ्तार

Madhya Pradesh: कुंडम के हरदुली आदिवासी छात्रावास में खराब भोजन परोसा गया था। जिसके कारण कई छात्रों का स्वास्थ्य खराब हुआ और एक 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने कहा, "हमें पिछली गर्मियों में जानकारी मिली थी कि हॉस्टल में रहने वाला एक छात्र बीमार पड़ गया था।बाद में जब परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, तो उसकी मौत हो गई।"

जांच में पुलिस की मदद फूड डिपार्टमेंट ने की। डिपार्टमेंट ने एक रिपोर्ट फाइल करके पुष्टि की कि खाना खराब क्वालिटी का था। पुलिस ने हॉस्टल के वार्डन गजेंद्र झारिया को गिरफ्तार किया, जिस पर खराब क्वालिटी का खाना सप्लाई करने का आरोप है।