Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

MP: दोस्त को अप्रैल फूल बनाना पड़ा भारी, फांसी के फंदे पर लटककर गई गलती से गई जान

मध्य प्रदेश के इंदौर में अप्रैल फूल बनाने के चक्कर में एक छात्र की जान चली गई। अप्रैल फूड डे पर की गई शरारत उस वक्त मातम में बदल गई मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दोस्त को वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या करने का नाटक करते समय 18 साल के छात्र की जान चली गई। 

एक अधिकारी ने बताया कि ये घटना सोमवार को पीड़ित के घर पर हुई और उसकी पहचान अभिषेक रघुवंशी के रूप में हुई है। एक अप्रैल को अप्रैल फूल डे के रूप में मनाया जाता है, जिसमें लोग अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों को बेवकूफ बनाते हैं। 

अभिषेक रघुवंशी ने सोमवार को अपने एक दोस्त को आत्महत्या का नाटक करके बेवकूफ बनाने के लिए गले में फंदा डालकर वीडियो कॉल किया था लेकिन इस प्रैंक के दौरान वो जिस स्टूल पर खड़ा था वो गलती से फिसल गया और वो हवा में लटकने लगा। 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा, ''उसके गले में फंदा कस दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, "रघुवंशी एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के ड्राइवर का बेटा था।"

दंडोतिया ने कहा कि घटना स्थल को सील कर दिया गया है और छात्र का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि रघुवंशी की मौत की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।