Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

तमिलनाडु के तूतूकुड़ी में मैकेनाइज्ड नाव से मछली पकड़ने वालों की हड़ताल

तमिलनाडु के तूतुकुडी में मेकैनाइज्ड नाव से मछली पकड़ने वालों ने हड़ताल कर दी है। उन्होंने केरल के मछुआरों पर तमिलनाडु की सीमा में मछली मारने का आरोप लगाया है। हड़ताल की वजह से तूतीकोरिन बार्ज हार्बर पर करीब 265 नावें खड़ी हैं। लगभग 5000 मछुआरे मछली पकड़ने नहीं निकले।

मछुआरों ने तूतुकुडी बार्ज ओनर्स एंड वर्कर्स एसोसिएशन की ओर से मांग की है कि तमिलनाडु सरकार को केरल के मछुआरों को उन समुद्री इलाकों में अतिक्रमण करने से रोकना चाहिए, जहां तूतुकुडी के मछुआरे मछली पकड़ते हैं।

मछुआरों की मांग है कि मत्स्य विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए और तूतुकुडी नाव मछुआरों को बाकी जिलों की तरह गहरे समुद्र में मछली पकड़ने की इजाजत दी जानी चाहिए।