Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

Goa: जगह-जगह बन रही हैं नरकासुर की प्रतिमाएं, दिवाली पर दहन की सदियों पुरानी परंपरा

Goa: दिवाली नजदीक है। गोवा में दिवाली मनाने के लिए कारीगर राक्षस राजा नरकासुर की विशाल प्रतिमाएं बनाने में व्यस्त हैं। गोवा में ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। ये बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसे सभी समुदायों के लोग मिल कर मनाते हैं।

प्रतिमाएं बनाने वाले कारीगर सधे हाथों से और बड़े ध्यान के साथ लकड़ी और कागज को बारीकी से आकार देते हैं। इनसे बनी शानदार प्रतिमाएं लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत होती हैं। कारीगर ना सिर्फ अपने हुनर को सामने लाते हैं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल उपायों के लिए प्रतिबद्धता को भी उजागर करते हैं। ये प्रतिमाएं पूरी तरह प्राकृतिक सामानों से बनाई जाती हैं।

युवा कारीगरों के लिए नरकासुर के पुतले बनाना त्योहार की रस्म से कहीं बढ़कर है। ये उनकी सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मकता को संजोने का नायाब तरीका है। जैसे-जैसे दिवाली की रात नजदीक आती है, गोवा की फिजां में त्योहार का परवान चढ़ने लगता है। नरकासुर के पुतलों के दहन के समय लोगों का उत्साह देखने लायक होता है। ये अतीत को वर्तमान के साथ जोड़ने वाली अनमोल परंपरा है।