Breaking News

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |   FIFA 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह     |   UAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन... दहल उठे अमेरिकी ठिकाने, ईरान का जबरदस्त पलटवार     |   अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के जवाबी हमलों के बाद कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में धमाके     |   ईरान ने मध्य-पूर्व में कई अमेरिकी ठिकानों पर फिर से हवाई हमले किए     |  

निवेश आकर्षित करने के लिए राज्यों को मिलकर काम करना चाहिए: CM सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि देश में निवेश आकर्षित करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्यों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे सोरेन ने उम्मीद जताई कि दोनों राज्य (झारखंड और पश्चिम बंगाल) भारत में प्रमुख निवेश स्थल के रूप में उभरेंगे।

शिखर सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा, “पश्चिम बंगाल और झारखंड में बहुत सारी समानताएं हैं। झारखंड खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। मेरा मानना है कि भारत में निवेश आकर्षित करने और एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए राज्यों को साथ मिलकर काम करना चाहिए।”

ममता और सोरेन राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) का हिस्सा हैं। दोनों के बीच संबंध काफी अच्छे माने जाते हैं।