Breaking News

CWG 2026: मुक्केबाजी में प्रीति पवार ने जीता स्वर्ण पदक     |   CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की दिल्ली लक्ष्मी योजना, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू     |   आंध्र को मिला नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भोगपुरम में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन     |   असम बाढ़: दो और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 82 पहुंचा     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर बने डेकाथलॉन में पहले CWG पदक विजेता, जीता ब्रॉन्ज     |  

J-K: श्रीनगर में आर्किटेक्चरल एपीग्राफी पर प्रदर्शनी, कश्मीर के इतिहास और संस्कृति की झलक

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में आर्किटेक्चरल एपीग्राफी पर शनिवार को प्रदर्शनी शुरू हुई। एक सप्ताह चलने वाली प्रदर्शनी कश्मीर आर्ट्स एम्पोरियम में लगी है। प्रदर्शनी में एपीग्राफी के जरिये कश्मीर का इतिहास और संस्कृति दिखाई गई है। 

प्रदर्शनी का आयोजन इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने किया है। पहले दिन प्रदर्शनी को देखने जम्मू कश्मीर के कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी में कई तस्वीरें, नक्काशी, पेंटिंग औरे एपीग्राफी के अनुवाद शामिल हैं। ये  कश्मीर की ऐतिहासिक परंपराओं और सांस्कृति के संरक्षण की पहल है।