Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Jammu Kashmir: घाटी में जारी है ठंड का कहर, श्रीनगर में दर्ज की गई मौसम की सबसे ठंडी रात

Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। श्रीनगर में पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है। श्रीनगर में गुरुवार को मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। तापमान गिरकर माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

लोग कांगड़ी और अस्थायी अलाव के जरिए सर्द मौसम से खुद को बचाने की कोशिश में जुटे दिख रहे हैं। कांगड़ी एक पारंपरिक कश्मीरी बर्तन है,जिसे कश्मीरी लोग कड़ाके की ठंड में खुद को गर्म रखने के लिए फिरन जैसे अपने लंबे ऊनी कपड़ों के नीचे रखते हैं। कांगड़ी में जलते हुए अंगारे भरे जाते हैं।

लोगों का मानना है कि इस साल सर्द मौसम कुछ पहले ही दस्तक दे चुका है। कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां यानी सर्दियों के सबसे कठोर 40 दिनों का दौर 21 दिसंबर से शुरू होगा। हालांकि लोगों को उसी तरह के सर्द मौसम का अहसास अभी से होने लगा है।

कश्मीर घाटी के दूसरे जिलों में भी श्रीनगर जैसा ही सर्द मौसम दिख रहा है। कई जगहों पर पिछले एक हफ्ते से न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने दो दिसंबर तक पूरे कश्मीर में मुख्य रुप से मौसम शुष्क रहने और रात के तापमान में ज्यादा गिरावट का अनुमान जताया है।