Breaking News

ISI-शहजाद भट्टी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, PAK से चल रहे आतंकी कॉल सेंटर का पर्दाफाश     |   रूस: मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला     |   UP कांग्रेस चीफ अजय राय आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर में करेंगे दर्शन     |   खाड़ी देशों पर हमलों की वजह से तेहरान पर भरोसे में आई कमी: सऊदी अरब     |   US के साथ हुई डील से हासिल हुए होर्मुज और हिज्बुल्लाह से जुड़े अहम लक्ष्य: ईरान     |  

श्रीनगर में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, सर्द मौसम और बर्फबारी का मजा ले रहे हैं सैलानी

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में कड़ाके की ठंड के बीच दिख रही तस्वीरें जुदा-जुदा हैं। यहां रहने वाले लोग भारी ऊनी कपड़ों में लिपटे और पीढ़ियों से ठंड में गर्माहट का अहसास कराने वाला फेरन पहने और अलाव के करीब बैठकर सर्दी दूर भगाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

वहीं श्रीनगर पहुंचे सैलानी चाय की चुस्कियों के साथ सर्द मौसम का मजा लेते दिख रहे हैं। शुक्रवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया जो गुरुवार से एक डिग्री कम है। श्रीनगर के लोगों का कहना है कि इस बार कड़ाके की ठंड के हालात काफी पहले ही बन गए। उन्हें इसकी वजह से बिजली कटौती जैसी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है और रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतें आ रही हैं।

वीओ: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक श्रीनगर में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। हालांकि मौसम खुश्क रहने की उम्मीद है। आठ दिसंबर को कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।