Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

स्पीड 100KM…ट्रेलर से दूरी 30-40 मीटर

फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बलेनो कार ट्राला में पीछे से टकरा गई। हादसे में कन्नौज जिले के कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

हाईकोर्ट में अविनाश दुबे अपने गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में काम से जा रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा से पहले ट्राला में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। ट्राला में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से घुस गया। पुलिस ने तीनों को कार से बाहर निकाला और क्रेन की मदद से कार थाने में खड़ी कराई।

हादसे में मनोज शुक्ला व अविनाश चंद्र दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।घायल कार चालक कौशल कुमार तिवारी को जिला अस्पताल रेफर किया। डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि अविनाश चंद्र दुबे के साले उदयभान दीक्षित ने ट्रेलर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।