Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दुष्कर्म के आरोपों पर विशेष जांच दल ने एक्टर सिद्दीकी से पूछताछ की

 मलयालम फिल्म एक्टर सिद्दीकी अपने खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए। आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी फिलहाल यहां कैंटोनमेंट पुलिस थाने में सिद्दीकी से पूछताछ कर रही है।

अपनी शिकायत में एक युवा महिला कलाकार ने आरोप लगाया है कि सिद्दीकी ने उसे फिल्म में भूमिका देने के बहाने तिरुवनंतपुरम के एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया। पिछले सप्ताह केरल हाई कोर्ट के सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किये जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी।

हाई कोर्ट ने उनकी बेल अर्जी खारिज करते हुए आरोपों की गंभीरता और हिरासत में पूछताछ की जरूरत का हवाला दिया था। सिद्दीकी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनका दावा है कि शिकायतकर्ता 2019 से झूठे आरोप लगाकर उन्हें परेशान कर रही है।

ये मामला एक्ट्रेस के साथ यौन अपराधों पर जस्टिस के. हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद प्रमुख मलयालम फिल्म हस्तियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की व्यापक जांच का हिस्सा है। इन आरोपों के संबंध में कई प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।