Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

इंदौर चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए किए गए खास इंतजाम

बढती गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए मध्य प्रदेश में इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में खास इंतजाम किए गए हैं। यहां प्रशासन ने बाड़ों के अंदर कूलर, फव्वारे और स्प्रिंकलर लगवाए हैं, जिससे जानवर गर्मी से दूर रहे। इस चिड़ियाघर में कई तरह के जानवर हैं। गर्मी के दौरान सरीसृपों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

सभी जानवरों की अच्छी देखभाल करने के लिए चिड़ियाघर के अधिकारी उनके मिजाज के मुताबिक उन्हें आबोहवा मुहैया करवा रहे हैं। जानवर गर्मी से बचे रहे, उसके लिए उन्हें रोजाना विटामिन युक्त लिक्विड डाइट दी जा रही है।