Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी में खास तैयारी, दुकानों पर नाम-बारकोड से लेकर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा तक इंतजाम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जगह-जगह राहत कैंप भी तैयार किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों के सामने दुकानदारों के वास्तविक नाम लिखने और बारकोड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर शराब और नॉनवेज की दुकानों को बंद कराया गया है, ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिए यात्रा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों पर नजर रख रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

कांवड़ियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा राहत कैंपों में कांवड़ियों के ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था की गई है। कैंपों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

कांवड़ यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक भी की गई। बैठक में यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।