Breaking News

पुणे के कोंढवा में क्लोरीन गैस लीक, 24 लोग अस्पताल में भर्ती     |   होर्मुज में नाकाबंदी से वैश्विक शिपिंग बाधित होने के कारण Pak ने ईरान के लिए खोले 6 जमीनी रास्ते     |   दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, गैस का रिसाव होने से कार में लगी आग, जिंदा जले 5 लोग     |   ईरान के खिलाफ युद्ध में अब तक 25 अरब डॉलर खर्च कर चुका है अमेरिका     |   गृह मंत्री अमित शाह करेंगे लद्दाख का दौरा     |  

सोनीपत: विस्फोट से एक घर उड़ा, मकान मालिक गिरफ्तार

हरियाणा में सोनीपत के शांति विहार में सोमवार को विस्फोट से एक घर पूरी तरह तबाह हो गया। घर से सल्फर और पोटेशियम जैसी खतरनाक सामग्री बरामद की गई है। 

थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने कहा, "घर में पोटैशियम और सल्फर मिक्सर करके रखा हुआ था। शॉर्ट सर्किट होने की वजह से उसमें चिंगारी पकड़ने के बाद विस्फोट हुआ।"

विस्फोट की खबर मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।