Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

सोनम मास्टरमाइंड है और उसे फांसी दी जानी चाहिए, राजा रघुवंशी के परिवार ने की मांग

Madhya Pradesh: इंदौर में राजा रघुवंशी के परिवार ने बुधवार को मांग की कि सोनम को अपने पति की हत्या की साजिश रचने के लिए फांसी दी जाए और दावा किया कि वो हवाला रैकेट में भी शामिल थी, जिसके जरिए उसने अपराध के लिए लोगों को पैसे दिए।

राजा के भाई विपिन ने कहा, "सभी ने (हत्या करने की बात) स्वीकार कर लिया है। सोनम मास्टरमाइंड है। सोनम ने इन लोगों को गुमराह किया। हो सकता है कि उन्होंने पैसे के लिए अपराध किया हो। सोनम हवाला कारोबार में शामिल है। कई बार उसने कहा कि पैसे हवाला के जरिए ट्रांसफर किए गए। ये आज साबित हो गया है क्योंकि हवाला का पैसा बरामद हुआ है। उसने हमारे परिवार को बदनाम किया है। हम उसकी माफी नहीं चाहते। उसे फांसी पर लटका देना चाहिए।"

परिवार ने मेघालय के लोगों से इस बात के लिए माफी मांगी कि उन्हें संदेह था कि पूर्वोत्तर राज्य में हनीमून पर जाने के दौरान स्थानीय लोगों ने उनकी हत्या कर दी। राजा के दूसरे भाई सचिन ने कहा, "मेघालय सरकार ने 17 दिनों में मामले को सुलझा लिया। मैं मेघालय सरकार से माफी मांगना चाहता हूं। मैं लोगों से मेघालय जाने की अपील करता हू्ं। ये एक सुरक्षित जगह है। मेघालय सरकार आपके साथ है।"

राजा की मां और पिता ने भी मांग की कि सोनम को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। पिता अशोक ने कहा, "अगर वो शादी नहीं करना चाहती थी तो उन्हें (सोनम के परिवार को) उसे शादी करने देना चाहिए था। उन्होंने सारे सोने-चांदी के गहने ले लिए, ये सब किया।" मां उमा ने कहा, "दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और मेरे बेटे को न्याय मिलना चाहिए।"