Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत

Madhya Pradesh: मेघालय की एक अदालत ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करने की आरोपी इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को जमानत दे दी । सोनम का पति राजा रघुवंशी 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गया था और दो जून को उसका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास मिला था।

इस मामले में सोनम, उसके कथित प्रेमी एवं कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक विवेक एस ने बताया, ‘‘आरोपी को अदालत द्वारा जमानत दे दी गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और पुलिस कानून के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।’’