Breaking News

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले संभला रुपया; 6 पैसे की मजबूती के साथ 96.10 पर पहुंचा     |   UP विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी BJP     |   फीफा वर्ल्ड कप के दीवानों के लिए असम सरकार का बड़ा तोहफा, रात 3:30 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट     |   अमेरिका ने ईरान की नौसेना और मिसाइल साइटों को बनाया निशाना, 7 घंटे तक चला भीषण हवाई हमला     |   सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ छात्र गिरफ्तार, FIR दर्ज     |  

कुछ लोगों ने बेवजह भ्रम फैलाया, पोक्सो मामले पर बीजेपी नेता येदियुरप्पा

Bengaluru: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने शनिवार को दावा किया कि पोक्सो मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करना कुछ लोगों की 'साजिश' है। येदियुरप्पा ने बेंगलुरू में कहा कि उन्होंने पत्र के जरिए बताया था कि वे 17 जून को पेश होंगे और हाईकोर्ट ने भी स्टे जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने बेवजह भ्रम पैदा किया है लेकिन वे उनका नाम नहीं लेना चाहते।

येदियुरप्पा ने कहा कि हर कोई हालात से वाकिफ है और वे किसी पर उंगली नहीं उठाएंगे क्योंकि समय सब कुछ बता देगा। उन्होंने कहा कि जो भी साजिश रच रहा है, उसे लोग सबक सिखाएंगे।

येदियुरप्पा पर 17 साल की एक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पोक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। येदियुरप्पा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस साल दो फरवरी को बेंगलुरू की डॉलर्स कॉलोनी में अपने आवास पर एक बैठक के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ की 
थी।

कर्नाटक हाई कोर्ट ने शुक्रवार को सीआईडी ​​को येदियुरप्पा के खिलाफ दर्ज पोक्सो मामले में उन्हें गिरफ्तार करने से रोक दिया। साथ ही वरिष्ठ बीजेपी नेता को 17 जून को मामले की जांच कर रही सीआईडी ​​के सामने पेश होने का निर्देश दिया।