Breaking News

J-K: शोपियां एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप आतंकी जाकिर गनई     |   मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए दो विमान     |   राहत और बचाव के लिए केंद्र तैयार: सीएम फडणवीस से बोले अमित शाह- हर मदद मिलेगी     |   इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   तमिलनाडु विश्वविद्यालयों में VC नियुक्ति पर मद्रास HC सख्त, UGC और केंद्र को भेजा नोटिस     |  

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में सैनिक शहीद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छतरू के शिंगपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया और उस दौरान सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।

कहा जा रहा है कि चार आतंकवादियों को इलाके में घेर लिया गया है। व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह किश्तवाड़ के छतरू में पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई।’’ उसने बताया कि अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है और आतंकवादियों की तलाश में अभियान जारी है।

व्हाइट नाइट कोर ने कहा, ‘‘अभियान के दौरान भीषण गोलीबारी जारी है। गोलीबारी में हमारा एक बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और सर्वोत्तम चिकित्सा उपचारों के बावजूद उसकी मौत हो गई।" इसने कहा है कि अभियान अभी जारी है।