Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शोपियां समेत कई इलाकों में बर्फबारी

जम्मू कश्मीर के शोपियां सहित कुछ इलाकों में सोमवार रात बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में रात भर हुई बारिश की वजह से भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को बंद कर दिया गया। ये राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। 

भूस्खलन की वजह से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन जिले के मेहर, गंगरू, मोम पासी और किश्तवारी पाथेर में बंद हो गया। बारिश की वजह से सड़क की मरम्मत के काम में परेशानी आ रही है। उन्होंने यात्रियों को मलबा साफ होने तक राजमार्ग पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।