Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

Bihar: पटना में गंगा में नाव पलटी, छह लोग लापता

पटना जिले के बाढ़ में गंगा नदी में रविवार को नाव पलटने के बाद छह लोग लापता हैं। हादसा सुबह करीब 9.15 बजे उमानाथ गंगा घाट के पास हुआ। नाव में 17 लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर एक ही परिवार के थे।   

नाव बीच गंगा नदी में डूब गई। 11 लोगों को बचा लिया गया। कुछ लोग तैरकर सुरक्षित तैरकर किनारे पहुंच गए। हालांकि छह लोग अब भी लापता हैं। चश्मदीदों के मुताबिक नाव पर 20-25 से ज्यादा लोग सवार थे।

सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया।