Breaking News

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले संभला रुपया; 6 पैसे की मजबूती के साथ 96.10 पर पहुंचा     |   UP विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी BJP     |   फीफा वर्ल्ड कप के दीवानों के लिए असम सरकार का बड़ा तोहफा, रात 3:30 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट     |   अमेरिका ने ईरान की नौसेना और मिसाइल साइटों को बनाया निशाना, 7 घंटे तक चला भीषण हवाई हमला     |   सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ छात्र गिरफ्तार, FIR दर्ज     |  

Maharashtra: नागपुर के पास फैक्ट्री में विस्फोट से छह लोगों की मौत, तीन घायल

नागपुर शहर के पास गुरुवार दोपहर विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। ये घटना हिंगना पुलिस थाना एरिया के धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में दोपहर करीब एक बजे हुई। 

नागपुर के पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने बताया कि कुल नौ घायलों को शहर के दो निजी अस्पतालों में लाया गया। उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि इनमें से पांच महिलाओं और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

दूसरे पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के समय ज्यादातर पीड़ित फैक्ट्री की पैकेजिंग इकाई में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।