Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भुवनेश्वर में होली के दिन हत्या के दो मामलों में छह आरोपी पकड़े गए

ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर में होली समारोह के दौरान हुई दो अलग-अलग हत्याओं में संलिप्तता के आरोप में एक किशोर सहित छह लोगों को पकड़ा। पुलिस ने शाहिदनगर और मंचेश्वर थाना क्षेत्रों में हुई हत्या की घटनाओं के सिलसिले में इन आरोपियों को पकड़ा है। भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने बताया कि अबतक की जांच में दोनों हत्याओं के पीछे कोई बड़ी वजह या पुरानी दुश्मनी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि ये घटना होली समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद हुई।

मंचेश्वर में आयुष्मान पति (30) नामक व्यक्ति की हत्या मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहीद नगर थाना क्षेत्र के शांतिपल्ली बस्ती में होली समारोह के दौरान 25 वर्षीय गोपी गुनी की हत्या के मामले में 20 वर्षीय बाना गोपी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 17 वर्षीय एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।