Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

सिक्किम: लैंडस्लाइड की वजह से फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिक्किम में मूसलाधार बारिश की वजह से हुए लैंडस्लाइड में फंसे पर्यटकों का मंगन जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिले के आला अधिकारी और सूबे के मंत्री रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। 

कुछ विदेशियों सहित लगभग दो हजार पर्यटक पिछले एक सप्ताह से लाचुंग शहर में फंसे हुए हैं क्योंकि मंगन जिले के कई इलाकों में लैंडस्लाइड की वजह से सड़कें टूट गई हैं और संचार नेटवर्क ठप हो गया है।

सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ मंगन जिले में टूटी सड़कों को फिर से बनाने के काम में जुट गया है। पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से सिक्किम में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है।