Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

Sikkim: जून में शुरू होगी नाथुला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा

पांच साल के लंबे इंतजार के बाद नाथुला दर्रे के रास्ते से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा इस जून में फिर से शुरू होने वाली है। इससे तीर्थयात्रियों में आध्यात्मिक उत्साह जगने की उम्मीद है। डोकलाम विवाद और कोरना की वजह से बंद किए गए इस मार्ग को और विकसित करके नए सिरे से खोला जा रहा है। दो ज्यादा ऊंचाई वाले अनुकूलन केंद्रों पर काम तकरीबन पूरा होने को है। एक केंद्र 10,000 फीट पर और दूसरा कुपुप रोड पर हंगू झील के पास 14,000 फीट पर बनाया जा रहा है।

दोनों केंद्रों में चुनौतीपूर्ण इलाके में तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए रहने की सुविधा, चिकित्सा सुविधा, रसोई और दूसरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग को फिर से खोलने का स्वागत किया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इससे पर्यटन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।

नाथुला मार्ग शांत और अच्छे सड़क संपर्क के लिए मशहूर है। तीर्थयात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है। न केवल एक आध्यात्मिक यात्रा प्रदान करता है, बल्कि सिक्किम की अर्थव्यवस्था को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा देता है।