Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

Sikkim floods: भारी बारिश से नेशनल हाइवे 310 पर ठहरा ट्रैफिक, चल रहा है मरम्मत का काम

गंगटोक में ताशी व्यू पॉइंट से उत्तरी सिक्किम में मंगन तक नेशनल हाइवे 310 भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से बाधित हो गया है। सिक्किम सरकार का सड़क और पुल विभाग हाइवे कनेक्टिविटी को बहाल करने के लिए काम कर रहा है।

मांगशीला जीपीओ की पंचायत अधिकारी अमृता लिंबू ने कहा, "जो हम लोगों का जीपीओ है न, अराउंड 70 से 80 प्रतिशत डैमेज हुआ है। ये नहीं की आदमी लोग को बाई द ग्रेस ऑफ गॉड कुछ नहीं हुआ है। लेकिन ऐसा एक गांव है, हम लोगों का जो एक वॉर्ड है, टोटल हम लोगों का 6 वॉर्ड है। एक वॉर्ड तो टोटल वॉशआउट होकर गया है और वहां पर उन लोगों के शरीर पर एक ही कपड़ा है। उसके सिवाय कुछ भी नहीं है। वो कपड़ा कुछ भी नहीं बचा है।"

उन्होंने कहा, "हम लोगों का स्थिति नार्मल नहीं है, नाजुक है और जैसे भी हम लोगों को इवैकुएट करने के लिए हम लोगों की गवर्नमेंट प्रॉपर्टी वो सब डैमेज हुआ है। तो हम उधर नहीं करके अपना जन है, उनको उधर शिफ्ट किया है। पार्टी-पार्ट फैमिली-फैमिली करके एक-दूसरे को शिफ्ट किया है।"

उन्होंने कहा, "अभी हम लोगों का तो इधर कनेक्टिविटी है, जैसे कि आप लोग देख सकते हैं कि जैसे ज्यादा बारिश होगा ये कनेक्टिविटी भी स्लो हो जाएगा। यहां से छोड़कर हम लोगों के उपर में दो गांव है, दो वॉर्ड है। फाइफ सिक्स हंड्रेड हाउसहोल्ड से ज्यादा गांव है। यहां से नीचे भी फाइफ-सिक्स हंड्रेड हाउसहोल्ड है और बीच-बीच में हम लोगों के गांव जाने का रोड है पीएमजीएसवाई का, उसका कनेक्टिविटी डाउन होकर रखा है। हम लोग रिक्ववेस्ट करेंगे कि सबसे पहले कनेक्टिविटी और इलेक्ट्रिसिटी रिस्टोर हो।" " 

चीफ इंजीनियर के.सी. शर्मा ने कहा, "अभी मानसून की शुरुआत है, डैमेज हो गया है। हमारे डिपार्टमेंट के सारे लोग लगे हैं, सारी मशीन लगी है। हम सारे रास्ते खोल रहे हैं। कोई भी रास्ता ब्लाक नहीं है। ये रास्ता ब्लॉक है और ये बहुत सेंसिटिव रास्ता है। ऊपर में डिफेंस के लोग हैं, दो हजार से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हैं। उनको निकालने के लिए हम रास्ता खोल रहे हैं। जल्द ही रास्ता खुल जाएगा।"