Breaking News

TCS केस: AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार, निदा खान को दी थी पनाह     |   कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम     |   ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता को निशाना बनाने वाले आदेशों पर साइन किए     |   डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे लगता है कि ईरान से युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा     |   META को झटका, बच्चों की मानसिक सेहत को नुकसान के लिए 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा     |  

सिक्किम: SKM प्रमुख प्रेम तमांग ने घोषणापत्र किया जारी, सामाजिक उत्थान का किया वादा

सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा यानी एसकेएम प्रमुख प्रेम तमांग ने सोरेंग-चाकुंग विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का अभियान शुरू किया। उन्होंने शुक्रवार को राज्य में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें सामाजिक उत्थान का वादा किया गया।

घोषणापत्र सामाजिक उत्थान की नौ गारंटी - गरिमा, क्षमता, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण, गौरव, समृद्धि और सामाजिक समानता पर केंद्रित है। सिक्किम लोकसभा सीट के लिए सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने मौजूदा सांसद इंद्र हैंग सुब्बा को मैदान में उतारा है।

पार्टी का कहना है कि जब तक वे सत्ता में है, वे केंद्र को राज्य में सीएए लागू करने की इजाजत नहीं देगा। राज्य में 19 अप्रैल को एक साथ मतदान होंगे।