Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

निकाय चुनाव से पहले हरिद्वार में कांग्रेस को झटका

निकाय चुनाव से पहले हरिद्वार जिले में कांग्रेस को झटका लगा है। बृहस्पतिवार को पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने देहरादून में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने दावा किया कि पार्टी की सदस्यता लेने वालों में पूर्व सीएम हरीश रावत और विधायक अनुपमा रावत की विधानसभा चुनाव के मुख्य प्रस्तावक भी शामिल हैं। अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाॅइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कांग्रेस समेत अन्य दलों से आए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की प्रेरणा से भाजपा में विश्वास जताने वाले सभी लोगों का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया।