ठंड के मौसम में हिमाचल प्रदेश पर्यटकों से गुलजार है। शिमला के लक्कड़ बाजार में मौजूद ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक को पिछले हफ्ते खोला गया था और अब यहां अच्छी खासी बर्फ जम चुकी है। इसलिए यहां स्केटिंग का आनंद लेने वाले स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
ये आइस स्केटिंग रिंक साल 1920 में बना था। जिसे उस दौर में एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक भी कहा जाता था। यहां पर बड़ी बड़ी हस्तियों ने स्टैकिंग की है। हर साल ये रिंक पर्यटकों और स्केटिंग प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।
आज भी इस स्केटिंग रिंक में प्राकृतिक तौर पर बर्फ जम जाती है। शिमला आने वाले पर्यटक जिन्हें खुली हवा में स्केटिंग करना पसंद है। वे यहां पर आकर बहुत खुश होते हैं। आइस स्केटिंग क्लब के सचिव ने पर्यटकों से कहा कि वे इस सीजन में रिंक पर स्केटिंग करने का अनुभव जरूर लें। क्रिसमस और नया साल करीब आने की वजह से स्केटिंग रिंक में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।