Breaking News

जंतर-मंतर विवाद , रुचिका सिंह अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत     |   केंद्र सरकार ने गृह सचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल अगस्त 2027 तक बढ़ाया     |   यूपी के शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही भी घायल     |   Instagram पर आपत्तिजनक बाल यौन शोषण सामग्री मामले में NHRC ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तलब किया     |   सदन में समाजवादी पार्टी ने चर्चा नहीं होने दी: योगी आदित्यनाथ     |  

Maharashtra: बारामती से ऑटो रिक्शा ड्राइवर लड़ रहे हैं चुनाव, सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार से है टक्कर

महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा क्षेत्र में चुनावी पवार बनाम पवार की चुनावी लड़ाई में तीसरे पवार की भी एंट्री हो गई है। 36 साल के ऑटो रिक्शा चलाने वाले शरद पवार इंडियन गिग वर्कर्स फ्रंट के समर्थन से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पुणे कैब एसोसिएशन, इंडियन गिग वर्कर्स फ्रंट ने बारामती के अलावा पुणे, मावल और शिरूर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार खड़े किए हैं।

ऑटो चालक शरद पवार एनसीपी (शरद पवार) के संरक्षक शरद पवार को  आदर्श और प्रेरणा के रूप में देखते हैं। 1988 में उनके दादा ने उन्हीं के नाम पर ऑटो ड्राइवर शरद पवार का नाम रखा था। उसी दौरान शरद पवार दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। देश की सबसे दिलचस्प सीटों में से एक बारामती पर तीसरे चरण में सात मई को वोट डाले जाएंगे।