Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उत्तर प्रदेश के इटावा में भीषण गर्मी का प्रकोप

उत्तर प्रदेश के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इनमें से एक इटावा भी है, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। कभी-कभी तापमान 40 डिग्री को भी पार कर जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां की ज्यादातर सड़कों और बाजार में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रह रहा है। अप्रैल महीने में इतनी भीषण गर्मी कभी नहीं पड़ी। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि मई और जून में क्या हाल होगा। 

काम के लिए बाहर निकलने वाले लोगों ने कहा की कि चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं चलने से उन्हें गाड़ी चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने इस साल देश में सामान्य से अधिक लू चलने के साथ अधिक गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक ये चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप फसलों के लिए फायदेमंद है। गर्मी का मौसम खेतों की निराई-गुड़ाई के लिए सही होता है। गेहूं की कटाई चल रही है, ऐसे में किसानों को अपने खेतों के आसपास पीने के पानी की व्यवस्था रखनी चाहिए।