Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में कड़ाके की ठंड, तापमान शून्य से नीचे लुढ़का

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कड़ाके की ठंड पड रही है। शुष्क मौसम और शीत लहर की वजह से शिकारा मालिकों को जम चुकी डल झील में सैलानियों को ले जाने में बडी दिक्कत का सामना करना पड रहा है। 

दक्षिण कश्मीर के मशहूर हिल स्टेशन पहलगाम में माइनस पांच डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। हालांकि, श्रीनगर में रात के तापमान में कुछ डिग्री सुधार हुआ और पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि गुरुवार को पारा माइनस 5.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था।

इस मौसम में गोंडोला राइडरों को भी भारी परेशानी का सामाना करना पड रहा है। सर्द मौसम में उन्हें बर्फ के बीच रास्ता बनाना पड़ता है।

मौसम विभाग ने अनुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने से पारे में थोडी बढोतरी होगी जिससे ठंड से थोडी राहत मिलेगी। घाटी के पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का भी अनुमान है।