Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

Manipur: भारी बारिश के बाद कई जगहों पर बाढ़, राहत और बचाव काम जोरों पर

लगातार बारिश के बाद मणिपुर के इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट जिलों में कई जगह बाढ़ आ गई है। तीन बड़ी नदियों- सेनापति, इंफाल और कोंगबा में बाढ़ की वजह से दो हजार से ज्यादा लोगों को शिफ्ट किया गया है। सेनापति नदी में दो लोगों के डूबने की खबर है। इसके अलावा इरिल नदी भी उफान पर है।

बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव काम चल रहा है। कम से कम 20 राहत शिविर बनाए गए हैं। इंफाल ईस्ट में 10 और इंफाल वेस्ट में10। सेना, असम राइफल्स, पुलिस, मणिपुर दमकल सेवा के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्वयंसेवक नावों से बाढ़ प्रभावितों को बचा रहे हैं। उन्हें पानी की बोतलें और खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं। हाल में पूर्वोत्तर राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है।