Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

पश्चिम बंगाल के मालदा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के कई डिब्बे

पश्चिम बंगाल में मालदा के कटिहार डिवीजन के कुमेदपुर यार्ड में एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना को देखते हुए दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं, 6 का रूट बदल दिया गया और 4 ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया.

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर में शुक्रवार सुबह एक और रेल दुर्घटना सामने आई है। एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे कुमेदपुर के पास पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी न्यू जलपाईगुड़ी से कटिहार की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।