Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

पांच से 15 घंटे देरी से पहुंचीं सात स्पेशल ट्रेनें

दीपावली और छठ पूजा पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से चलाई गई कई स्पेशल ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लक्सर, रुड़की रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली वाली स्पेशल ट्रेनें रविवार को सबसे ज्यादा देरी से पहुंची।न

मुजफ्फरपुर से हरिद्वार एसी स्पेशल एक्सप्रेस लगभग 15 घंटे, सहरसा से अंबाला कैंट स्पेशल एक्सप्रेस 13 घंटे, दरभंगा से दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 12 घंटे और जयनगर से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस व अमृतसर से जयनगर स्पेशल क्लोन एक्सप्रेस ट्रेनें दस-दस घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।