Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

पटना में क्रेन और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, 7 लोगों की मौत

Bihar: पटना शहर के कंकड़बाग बाइपास के पास मंगलवार को टेम्पो (सवारी वाहन) और क्रेन की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। 

पटना पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि मंगलवार सुबह कंकड़बाग बाइपास के पास एक क्रेन और टेम्पो की भिड़ंत हो गई, जिससे टेम्पो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की नजदीकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसने बताया कि घायल व्यक्ति को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस ने बताया कि क्रेन इलाके में जारी मेट्रो कार्य में शामिल थी। 

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के जारी बयान के अनुसार, नीतीश ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के लिए हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।