Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

यूपी के बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह का सनसनीखेज आरोप

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पुलिस अपराधियों के साथ मिलकर मुझे मरवाना चाहती है. फतेह बहादुर सिंह यूपी के पूर्व सीएम वीर बहादुर सिंह के बेटे हैं.

फतेह बहादुर सिंह ने कहा, ‘उनकी जान को खतरा है. स्थानीय पुलिस वाले अपराधियों के साथ मिल कर मुझे जान से मारना चाहते हैं. वे लोग एक करोड़ रूपये चंदा भी इसके लिए इकट्ठा कर चुके हैं. मैंने ये सारी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बता दी है.’ बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि दस-बारह दिन हो गए, जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो हमने फिर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी. मेरे साथ कभी कोई हादसा हो सकता है.