राजस्थान के राजसमंद में एक पति-पत्नी को रील बनाने का चश्का भारी पड़ गया. गोरमघाट के पुल पर ये पति-पत्नी रील बना रहे थे. इतने में सामने से ट्रेन आ गई. ऐसे में जान बचाने के लिए दोनों को पुलिया से करीब 90 फुट गहरी खायी में छलांग लगानी पड़ी. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो ट्रेन के ड्राइवर ने बनाई है.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.