Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शव बरामद किए

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार को नक्सलियों के शव बरामद किए गए। एक दिन पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने बस्तर क्षेत्र में भीषण मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। शुक्रवार को दंतेवाड़ा और नारायणपुर इंटर डिस्ट्रिक बाउंड्री पर नेंदुर और थुलथुली गांवों के बीच जंगल में रात करीब एक बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

यहां जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की ज्वाइंट टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। काफी देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही और सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान जारी रखा। 24 साल पहले राज्य के गठन के बाद से एक ही अभियान में माओवादियों के मारे जाने की ये सबसे बड़ी संख्या है।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान माओवादियों की ओर से दागे गए अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) के एक गोले में विस्फोट होने से राज्य पुलिस के डीआरजी का एक जवान घायल हो गया।