Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

प्रधानमंत्री के श्रीनगर दौरे से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय श्रीनगर यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान पीएम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी शामिल होंगे और कई दूसरे कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आज को शाम करीब छह बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में 'एम्पावरिंग यूथ, ट्रांसफॉर्मिंग जे एंड के' कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी जम्मू कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री 21 जून को सुबह करीब 6:30 बजे श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इस मौके पर लोगों को संबोधित भी करेंगे।