Breaking News

यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |   NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |  

Jammu Kashmir: अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा चाक चौबंद, व्यापक तलाशी अभियान शुरू

Jammu Kashmir:: जम्मू कश्मीर में तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पहले ही कड़ी कर दी गई है। सांबा जिले के विजयपुर जैसे इलाकों में बीएसएफ और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और गहन सुरक्षा जांच कर रहे हैं। राज्य में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू के लोक भवन में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें मौजूदा सुरक्षा स्थिति का आकलन किया गया और आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें कानून व्यवस्था प्रबंधन और समन्वित सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया गया।

57 दिनों की ये तीर्थयात्रा तीन जुलाई को दो मार्गों से शुरू होगी - अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बाल्टल मार्ग - और रक्षा बंधन के अवसर पर 28 अगस्त को समाप्त होगी।